पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवनाथ ने चलाया गांडेय में अभियान

शिवनाथ ने चलाया गांडेय में अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांडेयविस के निर्दलीय प्रत्याशी शिवनाथ साव ने सोमवार को गांडेय के इन्दरो, बेडमुक्का, कुसुंभा, मनियामाडी, रानीखावा, नावाडीह आदि गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान शिवनाथ सैकडों लोगों से मिले। इस क्रम में लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं से शिवनाथ साव को अवगत कराया और अपने विचारों को रखा। दौरे के क्रम में शिवनाथ साव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता में राजनीतिक दलों एवं पुराने जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश है। जन प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जनता को ठगा है। विकास निधि राशि को लुटने और लुटाने का काम किया है। क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। जनता जाग चुकी है। इस चुनाव में जनता ठगने वाले नेताओं को करारी उत्तर देगी। इस चुनाव में हमें सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है।

जनसंपर्क के दौरान दौरा करते िशवनाथ।