पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहादत के रास्ते चलकर झामुमो ने किया राज्य का निर्माण : शिबू

शहादत के रास्ते चलकर झामुमो ने किया राज्य का निर्माण : शिबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडमुक्ति मोर्चा ने लम्बी लड़ाई और शहादत के बल पर प्रदेश का निर्माण किया है। अब राज्य को झामुमो ही संवारेगा। अपने लोगों का दर्द कोई बाहरी पार्टी नेता महसूस नहीं कर सकते है। ये बातें झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कही। वे सोमवार को प्रखंड के सिमराकुदर गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य खनिज संपदा से भरा पड़ा है। पर यहां के आवाम गरीबी में जी रहे हैं। राज्य के खनिजों पर पहला हक झामुमो का बनता है। केन्द्र इसका समुचित हिस्सा दे। राज्य का विकास खूद तय करेंगे। पुरा राज्य यहां के लोगों का घर है। इसको सजाने संवारने का हुनर पता है। दिशोम गुरू श्री सोरेन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पार्टी प्रत्याशी को वोट देने अवश्य जाएंगे। वोट के दिन हंडिया दारू पीकर घर में सोए मत रहना। अन्यथा पांच साल तक पछताना पड़ेगा। पार्टी प्रत्याशी सालखन सोरेन को तीर धनुष छाप पर वोट देकर विधानसभा भेजने का काम करें। आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा की नजर राज्य के खनिज संपदा पर टिकी है। राज्य में सरकार बनाकर पूंजीवादी व्यवस्था कायम कर भाजपा यहां के खनिज संपदा को लूटना चाहती है। उन्होंने कहा कि राज्य में झामुमो की लहर है। इस लहर को रोकने के लिए दिल्ली के नेता परेशान है। यह चुनाव दो विचारधारा के बीच की लड़ाई है। एक तरफ पूंजीवादी व्यवस्था को कायम करने वाले हैं, तो दूसरी तरफ राज्य के दुख दर्द को समझकर विकास करने वाले है। आज लोगों को वोट के जरिए तय करना है कि शासन यहां के सुपुत्रों के हाथों में देना है या बाहरी के।

गलत बोलकर वोट नहीं मांगता झामुमो

पार्टीके गांडेय विस प्रत्याशी सालखन सोरेन ने कहा कि क्षेत्र की जनता उनके बारे में जानती है। वे गलत बोलकर वोट नहीं मांगते हैं। जनता उनके वर्षों के कार्यकाल को देख चुकी है। वे भेदभाव की राजनीति नहीं करते हैंं। जनता विश्वास के साथ झामुमो के पक्ष में मतदान करें। उनके विकास और मान सम्मान पर कभी आंच नहीं आने देंगे। सभा को जिलाध्यक्ष पंकज कुमार ताह, धनेश्वर मंडल, हीरालाल मुर्मू, महालाल सोरेन, मोहन मुर्मू, हलधर राय, चांदमल मरांडी, रिजवानुल होदा, नंदलाल मुर्मू आदि ने संंबोधित किया।

सभा को संबोधित करते झामुमो नेता।