भाजपा से पूरा होगा समग्र विकास
भाजपाके पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस झामुमो के गठबंधन की सरकार चल रही है। लेकिन विधान सभा चुनाव दोनों मिलकर लड़ नहीं सकते। क्योंकि इन दोनों ने आज तक हमेशा जनता को छलने का कार्य किया है। एक तरफ कांग्रेस भाजपा के प्रति यह दुष्प्रचार कर रही है कि भाजपा सत्ता में आएगी तो मुसलमान भाई को खा जाएगी। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राय ने कहा कि जिस तरह यहां की जनता ने लोक सभा चुनाव में अपना कीमती मत देकर भाजपा के हाथों को मजबूत किया है। उसी तरह 14 दिसंबर को भाजपा को अपना मत देकर दूसरे पहिए को मजबूत करने का कार्य करें। सभा को लोजपा के राजकुमार राज, बाल मुकुन्द सहाय आदि ने संबोधित किया।
नरेंद्र मोदी के हाथों होगा विकास : जयप्रकाश
गांडेयहीं नहीं पूरे झारखंड प्रदेश को बदहाली से निजात दिलाने के लिए नरेन्द्र मोदी ने कमर कस ली है। जरूरत है तो सिर्फ लोगों के सहयोग का। अगर गांडेय के साथ राज्य में विकास की गाड़ी को गति देना चाहते हैं तो एक बार अवश्य मौका दें। आज पूरे राज्य ही नहीं देश में नरेन्द्र मोदी को लोग सर आंखों पर बिठाकर सहयोग दे रहे है।
भाजपा नेताओंं का स्वागत करते लोग।