पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जातिवाद के खिलाफ मतदान करें : राजेश

जातिवाद के खिलाफ मतदान करें : राजेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांडेयविधानसभा क्षेत्र के भाकपा माले प्रत्याशी राजेश कुमार ने सोमवार को गांडेय क्षेत्र के कुरूमडीहा, टोलेहरकट्टों, बारागड़हाखुर्द, बारागड़हाकला, लेदा, महुआटांड़ समेत कई गांवों का दौरा करते हुए जबरदस्त जनसंपर्क अभियान चलाया और कहा कि विधानसभा के चुनाव में जातिवाद के खिलाफ इस क्षेत्र के विकास के लिए माले को वोट करें। उन्होंने कहा कि गांडेय के लोग आज तक राजनीतिक ठगी के शिकार हुए है।

उनका विकास नहीं हुआ, लेकिन जाति के नाम पर सिर्फ वोट बटोरने का काम हुआ है। इसे बदलना हे और क्षेत्र के विकास के लिए सबको मिल जुलकर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि अब तक की जनप्रतिनिधि जाति के नाम पर जनता को बरगलाने का काम किया है और स्वार्थ के कारण जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की उपेक्षा की है। उन्होंने विकास और बदलाव के लिए भाकपा माले प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस दौरान जनसंपर्क में श्री कुमार के साथ संतोष वर्मा, बसंत वर्मा, अरविंद वर्मा, रामू वर्मा, अजय वर्मा, पप्पू वर्मा, लखन विश्वकर्मा, जगदीश सोरेन, रंजीत टुडू, राजकिशोर राना, महेन्द्र यादव, शंकर साव समेत कई मौजूद थे।

गिरिडीहविस क्षेत्र के माले प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क | गिरिडीहविधानसभा भाकपा माले प्रत्याशी राजेश सिन्हा ने शहरी और मुफ्फसिल क्षेत्र में जनसंपर्क तेज कर दिया है। श्री सिन्हा ने सोमवार को मोहनपुर, फॉरेस्ट कॉलोनी, चुड़ी साह बाबा रोड, श्रीरामपुर, बड़ाचौक, मकतपुर समेत गई गलियों और घरों में जाकर लोगों से मिलकर माले के पक्ष में वोट करने की अपील की। कहा कि माले के पक्ष में वोट दें माले ही गिरिडीह का विकास कर सकता है। आज तक के माले के िकए गए कामों को देखते हुए यहां की जनता भई समझ चुकी है कि असली और ईमानदार हितैषी कौन है। कहा पीरटांड़ और गिरिडीह शहर के मुफ्फसिल के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क चलाया और माले को पूर्ण बहुमत से जीताने की अपील की।