पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदिवासी का विकास भाजपा से होगा : रंजीत

आदिवासी का विकास भाजपा से होगा : रंजीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदिवासियोंके मसीहा भाजपा से ही हो सकते हैं। आज भी गांडेय विधान सभा क्षेत्र के 90 प्रतिशत आदिवासी दतुवन और पत्तल बेचकर गुजर बसर कर रहे है। ये बातें भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष सह गोलगो पंचायत के मुखिया रंजीत मरांडी ने पत्रकारों से गुरूवार को बेंगाबाद में कही। चुनाव संपर्क अभियान में तिलेबोना, कासीटांड, दर्दमारा, घोरमारा, गुजरोडीह, साठीबाद का भ्रमण करने के बाद उन्होंने कही। कहा कि गांडेय विधान सभा का 20 वर्ष तक झामुमो के पूर्व विधायक सालखन सोरेन नेतृत्व कर चुके है। लेकिन आदिवासियों का जनकल्याण नही हुआ। बल्कि गरीबी की दलदल में आदिवासी डुबते गए। हालात आज ऐसी है कि बेंगाबाद के दर्जनों आदिवासी गांव के आदिवासी दतुवन बेचकर ही अपना जीविकोपार्जन कर रहे हैं। आदिवासियों से अपील कर कहा कि मोदी की लहर है। गांडेय प्रत्याशी जयप्रकाश वर्मा के पक्ष में वोट दें। कहा कि भाजपा से ही आदिवासियों का कल्याण हो सकता है। आज बेंगाबाद के दर्जनों आदिवासी गावों में शिबू सोरेन के जगह मोदी का पोस्टर दिख रहा है। एक दिन ऐसा समय आएगा कि शिबू सोरेन से आदिवासी मुंह फेर लेंगे। 14 दिसम्बर को एक नंबर का बटन कमल फूल छाप पर दबाना है।

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में नुक्कड़ सभा

गिरिडीह| छोटकीखरगडीहा चौक पर भाजपाइयों ने नुक्कड सभा का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील लोगों से की गई। कहा कि झारखंड में मजबूत सरकार सिर्फ भाजपा ही दे सकती है। यहां पर खंडित जनादेश के कारण अबतक राज्य का विकास नहीं हो सका। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में भाजपा की मजबूत सरकार बनाएं ताकि राज्य का समुचित विकास हो सके। इस मौके पर महेन्द्र प्रसाद वर्मा, फाल्गुनी प्रसाद यादव, हरिहर यादव, प्रसादी मंडल, रूपलाल यादव, भुनेश्वर मंडल, श्यामसुंदर गुप्ता समेत दर्जनों लोग साथ थे।