भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो
द्वारपहरी| भाजपाके प्रदेश अध्यक्ष सह कोडरमा सांसद रविन्द्र कुमार राय ने तीन विधान सभा के संगम स्थल द्वारपहरी में रोड शो कर लोगों से गांडेय ,बगोदर जमुआ के भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने की अपील की। मौके पर लोगों से कहा कि बगोदर की धरती पर आज पचीस वर्षों से लाल आतंक का साया से लोग जूझ रहे हैं ।आज तक यह लाल झंडा लोगों को आपस में लड़कर घर को फोड़ने का कार्य करते रही है लोग 14 दिसंबर को भाजपा के पक्ष में अपना मतदान कर माले को दफनाने का कार्य करें, तभी इस क्षेत्र का विकास संभव है। ।वहीं गांडेय कि धरती पर 10 वर्षों तक कांग्रेस 20 वर्षों तक झामुमो ने कब्जा कर आज तक लोगों को छलने का कार्य किया है ।क्षेत्र के विकास से ज्यादा लोगों ने अपने विकास पर ध्यान दिया जिसका परिणाम है कि आज भी यह क्षेत्र पिछड़ा हुआ है लोग इसे अच्छी तरह से समझ रहे हैं। और परिणाम भी चुनाव में दिखाई देगा। अगर लोगों को क्षेत्र का समग्र विकास चाहिए तो भाजपा को मत दें भाजपा विकास की गारंटी देती है ।मौके पर रोड शो में नारायण पांडेय ,मनोज सिंह , जयप्रकाश साहू ,सीतारात साहू ,मनोहर राम ,असगर अंसारी आदि शामिल थे