पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास का मॉडल माले के पास : राजेश

विकास का मॉडल माले के पास : राजेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह| विकासके नाम पर गांडेय की जनता को सिर्फ ठगा गया है। विधायकों ने खुद का तथा अपने मुट्ठी भर चाटुकारों का विकास किया। योजनाओं में खुलेआम कमीशनखोरी और विकास की राशि का बंदरबांट हुआ है। ऐसे गांडेय क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता। क्षेत्र के विकास का मॉडल माले के पास है और जनता माले के पक्ष में परिवर्तन का मूड बना चुकी है। उक्त बातें माले के गांडेय प्रत्याशी राजेश कुमार ने गुरूवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान कही। उन्होंने गांडेय विस क्षेत्र के बालेडिंगा, तिनकोनिया, महुआटांड़, महेशलुंडी, पहाड़ीडीह, करहरबारी, धोबीडीह, मकपीट्टो, पिपराटांड़, नावाटांड़, नावाटांड, खरियोडीह, महेशमुंुडा, बहादूरपुर समेत अन्य गांवों का दौरा कर अपने पक्ष में वोट मांगा। माले नेता के साथ देवेन्द्र पांडेय, अनिल चौहान, संजय यादव, अख्तर अंसारी, मजहर अंसारी, गांगो दास, राम कुमार साहा, अजय कुमार साहा, शमीम कुमार िसंह, गुलाम अंसारी, दामोदर तुरी, ईश्वर दास, मो इरशाद, मंजूर अंसारी समेत कई मौजूद थे।