पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश वर्मा के पक्ष में मनोज ने की अपील

भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश वर्मा के पक्ष में मनोज ने की अपील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|गांडेय/महेशमुंडा

सांसदसह सिने अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा झारखंड में 14 वर्षों तक अल्प मत की सरकार रहने की वजह से राज्य का विकास अवरुद्ध रहा। 14वर्षों तक यहां सिर्फ जोड़-तोड़ की सरकार बनती रही। सरकार से जनता को लाभ कम हानि ज्यादा उठानी पड़ी।

वे गुरुवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रो जयप्रकाश वर्मा के पक्ष में गांडेय प्रखंड के सर्कस मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में संपूर्ण विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार जरुरी है। राज्य में भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो राज्य को सही दिशा दे सकती है। प्रधानमंत्री के जनहित योजनाओं की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बहुत ही कम समय में भाजपा ने विकास की रुप-रेखा तय कर ली है। प्रधानमंत्री ने जन धन योजना की शुरुआत से देश के करोड़ों जनता को लाभ पहुंचाया है। श्री तिवारी ने कहा कि उनकी एक बूढ़ी मां है जिसका गंगाजी से नाता है.. ससुरा बड़ा पैसा वाला.. आदि गानों के माध्यम से लोगों को खूब लुभाया। गांडेय विस प्रत्याशी प्रो जगप्रकाश वर्मा ने कहा जनता राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सहयोग करें। अगर गांडेय से जनता उन्हें प्रतिनिधित्व का मौका देती है, तो विकास की गंगा बहेगी। जनता को फिर विकास की चिंता नहीं करनी होगी। वे स्वयं जनता के सच्चे सेवक के रूप में कार्य कर दिखाएंगे। गांडेय विस क्षेत्र में सिर्फ भाजपा की जीत होगी बल्कि नरेन्द्र मोदी की सरकार को स्थिरता प्रदान करेंगे। जिससे देश का विकास होगा। कहा कि बेरोजगारों को रोजगार और गरीबों को अनाज मिलेगा। चुनावी सभा को भाजपा गांडेय विस प्रभारी बबलू तिवारी, जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, यदुनंदन पाठक, प्रवीण चौधरी, अर्जुन बैठा, अरूण हाजरा, भूषण प्रसाद वर्मा, प्रमुख अंजू देवी, भरतलाल शर्मा, प्रवीण गुप्ता, डॉ राजेश पोद्दार, यदुनंदन पाठक, अर्जुन बैठा, अंजु देवी, समेत कई लोगों ने सभा को संबोधित किया तथा विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। मौके पर अर्जुन बैठा, प्रखंड अध्यक्ष भूषण वर्मा, मुन्ना वर्मा, अनिल वर्मा, भरत राय, बालदेव राय, बैजनाथ राणा, महेन्द्र वर्मा, शिवपूजन राम, रामरतन राम समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।