पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमुआ प्रत्याशी के पक्ष में भी की सभा

जमुआ प्रत्याशी के पक्ष में भी की सभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड पर व्यापारियों की है गिद्ध दृष्टि: हेमंत

झारखंडके खनिज संपदा पर गुजरात और हरियाणा के व्यापारियों की गिद्ध दृष्टि लगी है। इसे लूटने के लिए वे यहां आने की साजिश में जुट गए हैं। केन्द्र सरकार भी इन व्यापारियों के हित में काम कर रही है और कारपोरेट लाभ पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जाने की तैयारी में है। ये बातें सीएम हेमंत सोरेन ने गुरूवार को झंडा मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। झामुमो प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि गिरिडीह की पहचान स्थानीय उद्योगपतियों ने उद्योग और कल कारखानों के सफल संचालन के बल पर दिलाई। उसी प्रकार राज्य के व्यापारियों में उतना दम है जो राज्य का विकास कर सकता है। यहां जिंदल, मित्तल, अदानी समेत विदेशी कंपनियों को भी प्रधानमंत्री बुलाकर खनिज संपदा को लुटने की तैयारी में है। कहा कि विदेशी कंपनियों का विरोध जेएमएम ने किया।

पार्टी के रंग में डूबा कार्यकर्ता।

बेंगाबाद में हेमंत का चुनावी सभा आज

छाेटकीखरगडीहा| झारखंडप्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को गांडेय विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी सालखन सोरेन के पक्ष में बेंगाबाद के सर्कस मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस बात की जानकारी बेंगाबाद प्रखंड झामुमो अध्यक्ष नुनूराम किस्कू उर्फ टाइगर ने दी।

हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। 15 वर्षों से मध्यप्रदेश में भाजपा का शासन है। जहां पर 44 प्रतिशत लोग गरीब हैं। प्रधानमंत्री धन जन योजना में मध्यप्रदेश में शत प्रतिशत खाता खोलने का दावा किया और प्रचार प्रसार के नाम पर करोड़ों रुपए लुट लिए। जबकि जांच कमिटी से साफ हुआ कि महज 25 प्रतिशत लोगों का ही बैंकों में खाता खुला है।

उसी प्रकार से भाजपा शासित छत्तीसगढ में 50 प्रतिशत लोग गरीब हैं। राज्य बर्बाद हो गया है। उसी प्रकार से झारखंड में 9 साल तक भाजपा का शासन रहा लेकिन विकास के नाम पर राज्य को लुटने का काम किया और अब मुंह छिपा रहे हैं और देश के विभिन्न हिस्सों के गोरा मोटा लोगों से प्रचार कराकर समर्थन मांग रही है। इस स्थिति में जनता को सावधान होने की जरूरत है। महंगाई, भ्रष्टाचार काला धन की बात कह जनता से बरगला कर लोक सभा चुनाव में समर्थन लिया। लेकिन महंगाई पर नियंत