सरफराज ने गिनाईं अपनी उपलब्धियां
गांडेयविधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डा सरफराज अहमद ने गुरूवार को बेंगाबाद के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान विधायक ने अपने कार्यकाल में विधायक निधि से कराए गए जनोपयोगी कार्यों को जनता के बीच रखा। कहा कि अपने कार्यकाल में अधिकतम विकास कार्य को धरातल पर उतारने का प्रयास किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने दुबारा गांडेय विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने के लिए डा सरफराज अहमद के पक्ष में मतदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश में अबतक जितने भी विकास कार्य हुए हैं कांग्रेस की देन है। झारखंड में कांग्रेस की सरकार बनती है तो केवल राज्य बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, बल्कि राज्य का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में लाकर खड़ा करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि झारखंड में निवास कर रहे लोगों की गरीबी, बेरोजगारी और तंगहाली दूर हो। यहां शिक्षा का बेहतर विकास हो, लोगों को हर तरह की सुविधाएं मिले। कहा कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने कई कार्य किया। लोगों पेयजलापूर्ति की व्यवस्था कराई। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण कराकर लोगों को आवागमण की सुविधा उपलब्ध कराई। दुबारा मौका मिला तो इस क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए तरह तरह के कार्य करेंगे। लोगों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। अभियान के दौरान गादी, सोनबाद, खंडोली, कर्णपुरा, बिजलीबथान, केन्दुआगडहा समेत कई गांवों में लोगों से संपर्क िकया।