जेल भरो आंदोलन को लेकर भ्रमण
जनसवालों को लेकर जेल भरो आंदोलन की सफलता के लिए भाकपा माले नेता सह जिप सदस्य राजेश यादव ने रविवार को पहाड़पुर पंचायत के महेशपुर बरमसिया और बेरदोंगा पंचायत के खेरौना में ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र में कई ज्वलंत समस्याएं हैं जिसके लिए सीधे तौर पर अबतक की सरकारें गांडेय विस का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता जिम्मेवार है।
श्री यादव ने कहा जनसमस्याओं को लेकर आगामी 27 सितंबर को गिरिडीह प्रखंड में जेल भरो कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा क्षेत्र की उपेक्षा के खिलाफ लोगों ने गाेलबंद होकर भाकपा माले में शामिल हो रहे हैं। जिनमें रोहित मंडल, राजकुमार राय, लालजीत साव, लक्ष्मण साव, भुनेश्वर राय, कैलाश दास, देवीलाल दास, नीलकंठ दास, नकुल दास, अरूण दास, लक्ष्मण दास, दीपक दास, कामेश्वर दास, ईश्वर दास समेत दो दर्जन से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बैठक में स्थानीय कमिटी का गठन किया गया तथा लोगों की समस्याएं सुनी गई। इस दौरान कार्यक्रम की अगुवाई प्रखंड प्रभारी महताब अली मिर्जा, रमेश कुमार हेमब्रोम, राम कुमार दास, ठाकुर मंडल, तालेश्वर हेमब्रोम, बाबूलाल दास आदि ने किया।