- Hindi News
- सड़क दुर्घटना में प्रखंड कर्मी की मौत, दो घायल
सड़क दुर्घटना में प्रखंड कर्मी की मौत, दो घायल
बगोदर/गांडेय | सड़कदूघर्टना में बीते शुक्रवार की रात जहां बगोदर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मी की मौत घटनास्थल में हो गई। वहीं गांडेय में शनिवार की शाम हुए सड़क दूघर्टना में दो बाईक सवार बुरी तरह घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बगोदर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मी मृतक सुंदर हांसदा बगोदर के मंझलाडीह गांव के समीप रोड क्रॉस करते वक्त एक गाड़ी मृतक कर्मी को धक्का मारते हुए निकल गया। जिसे कर्मी की मौत घटनास्थल में हो गई। हालांकि यह जानकारी नहीं मिल पाई कि मृत कर्मी को कौन वाहन धक्का मार कर फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों पुलिस को जानकारी दी।