- Hindi News
- कांग्रेस में होना और कांग्रेसी होने में फर्क : सुखदेव भगत
कांग्रेस में होना और कांग्रेसी होने में फर्क : सुखदेव भगत
कांग्रेसभवन में शनिवार को प्रमंडलीय परिचर्चा बैठक तल्खी और गुटबाजी के बीच संपन्न हो गई। वरीय नेता संबोधन में गुटबाजी से भले इंकार करते रहे हों पर पांच घंटे की परिचर्चा में इसका ही बोलबाला रहा। इशारों से शुरूआत हुई तीखे वाणों का सिलसिला का अंत साफ शब्दों से हुई। वरीय नेताओं के संबोधन से पूर्व सात जिलों से आए प्रखंड अध्यक्षों की सुनी गई। प्रखंड अध्यक्षों ने लोस विस चुनाव से पूर्व हुई रायशुमारी पर ही सवाल खड़ा किया। कहा गया कि टिकट अपनी मर्जी से देना था तो रायशुमारी की नौटंकी क्यों की गई। कार्यकर्ताओं ने सवाल खड़ा किया कि चुनाव में खड़े हुए प्रत्याशियों की पार्टी की बैठकों आंदोलनों में कितनी भागीदारी रही है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन से हटकर काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब कलफदार कपड़ों से राजनीति नही चलने वाली है।
पार्टी के वरीय नेताओं से उपेक्षा झेलने का दंश केवल प्रखंड नेताओं ने लगाया बल्कि कई जिलाध्यक्षों ने भी दल को खबरदार किया कि सिलसिला चलता रहा तो पार्टी का भला नही होने वाला है। धनबाद, बोकारो, चतरा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा गिरिडीह से आए प्रखंड अध्यक्षों ने कहा कि कलफदार कपड़ों से संगठन ठोस नहीं होता। नेताओं कार्यकर्ताओं के बीच की दूरी नही पाटी गई तो दल का मालिक भगवान है। गिरिडीह नगर अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा ने तो प्रदेश अध्यक्ष को ही सवालों के कठघरे में खड़ा कर दिया। कहा कि प्रदेश संगठन में जिले का एक भी पदाधिकारी नही बनेगा तो पार्टी कैसे मजबुत होगी।
गांडेय के पूर्व विधायक सरफराज अहमद ने कहा कि कांग्रेस में एटीएम पालिटिकस की परंपरा नही रही है। पर कुछ विंग के ऐसे पदाधिकारी है जिन्हे अपनी लोकसभा क्षेत्र की सीमाओं का ज्ञान नही और वह कम समय में बहुत कुछ हासिल कर लेना चाहते है। कहा कि राजनीति मंे आगे आने से कोई किसी को नही रोकता है। कहा कि टिकट के चार दावेदारों में तीन को टिकट नही मिला तो लगे टांग खिंचाई करने, ऐसे में पार्टी कैसे मजबुत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कमजोर नही हम कमजोर है। सरकार में रहते संगठन पर ध्यान नही दिया जाता है। जब-जब कांग्रेस हारी है पार्टी मजबुत बनकर उभरी है। कहा कि दल मंे कोई गुटबाजी नही है सब मन का भ्रम है।
परिचर्चा बैठक को संबोिधत सुखदेव भगत, सरफराज अन्य।
कौन-कौन थे मौजूद
कार्यक्रममें प्रदेश अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष पूर्व सांसद तिलकधारी प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक सरफराज अहमद, गिरिडीह जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, कोडरमा के जिलाध्यक्ष सुरेनद्र यादव, हजारीबाग के विजय यादव, रामगढ़ के बलजीत सिंह बेदी, बोकारों के मंजुर अंसारी, धनबाद के बिजेन्द्र प्रसाद सिंह, चतरा के बद्री राम, नगर अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा आदि।
सिर्फ टिकट की चाह वालों के िलए पार्टी नहीं
कार्यकर्ताओंकी सुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के बोलने की बारी आयी तो उन्होंने मौजूद लोगो को समझाया कि कांगेस में होना और कांग्रेसी होने में फर्क है। कहा कि केवल टिकट की चाह रखने वालों के लिए कांग्रेस नहीं है। किसी खास व्यक्ति से प्रभावित हो कांग्रेस में है तो वह अपनी राह जुदा कर लें। कहा कि बड़ी-बड़ी बात करने वालों की जरूरत नहीअ है। जनता के बीच रहेंगे, वही सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के संबोधन में कई क्षण उतेजना के भी आए, इससे जाहिर है कि दल में अब भी उर्जा बाकी है। उन्होंने साफ इंकार किया कि कांग्रेस कहीं से भी कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि टिकट लेने से पूर्व चिरौरी करने वाले एमपी एमएलए बनने के बाद काबिल बनने का प्रयास करते है पर ऐसे लोग दोयम दर्जे के शख्स होते है। कहा कि अपेक्षित चुनाव परिणाम आने के कारणों का बैठकों में मंथन किया जा रहा है।
{ कांग्रेस में नहीं की जाती है एटीएम पालिटिक्स : सरफराज अहमद
{ कांग्रेस की प्रमंडलीय परिचर्चा बैठक में दिग्गजों की भीड़
{ कार्यकर्ताओं की मांग अनुशासनहीनता पर होगी कार्रवाई
पार्टी में शामिल होने वाले नए सदस्यों का स्वागत करते अतिथि।