सांसद प्रतिनिधि ने किया पोशाक वितरण
गांडेय | प्राथमिककन्या विद्यालय गाण्डेय मे मंगलवार को पोशाक वितरण किया गया। पोशाक वितरण जिला सांसद प्रतिनिधि अर्जुन बैठा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्राएं मन लगाकर पढें तथा विद्यालय एंव क्षेत्र का नाम रोशन करे। मौके पर गाण्डेय पंचायत की मुखिया गुजंरी देवी, पंसस प्रवीण गुप्ता, सचिव संतोषी कुमारी, प्रबंधन समिति के प्रकाश वर्मा, श्याम पाठक, नीलम कुमारी, नयिइमा खातून, ममता देवी, चम्पा देवी आदि थीं।