झारखंड की बेटियों में है प्रतिभा: शिबू सोरेन
झामुमोसुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने राज्य की खुशहाली की कामना के साथ बाबा भोले की पूजा अर्चना के भारतीय युवा क्लब नईटांड मानव प्रेरणा केंद्र की अोर से नईटांड में आयोजित जन प्रेरणा मेला का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड में इतनी प्रतिभाएं है कि यहां की बेटियां भविष्य में देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति राज्य की मुख्यमंत्री जरूर बनेंगी।
सिर्फ शिक्षा व्यवस्था में अमूल चूल परिवर्तन करने की जरूरत है। कहा कि इतनी खर्च के बावजूद झारखण्ड में आज भी लोग अशिक्षित हैं। जिस कारण राज्य में बेरोजगारी बढ़ रही है। कहा कि झारखण्ड के खनिज संसाधन से पूरा देश विकास कर रह है। बावजूद यहां के लोग गरीब हैं। इसका जिम्मेवार उन्होंने अशिक्षा को ठहराया। कहा कि झारखण्ड में सभी लोगों को शिक्षित करना आवश्यक है। गांडेय के पूर्व विधायक सालखन सोरेन ने कहा कि यह क्षेत्र किसान बाहुल्य क्षेत्र है। बावजूद यहां सिंचाई का घोर अभाव है। जिस कारण यहां की जमीन पर हरियाली की जगह बंजर दिखाई दे रहा है। इस क्षेत्र में कृषि में पिछड़ा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री सोरेन के साथ सुदिव्य सोनू, पूर्व विधायक चन्द्रिका महथा, जिप अध्यक्ष राकेश महतो, जिप सदस्य गीता हाजरा, छोटे लाल यादव, आजसू नेता कैलाश वर्मा, प्रदीप हाजरा, दीपक वर्मा, विवेक कुमार, जमुआ बीडीओ तेज कुमार हस्सा, सीओ अलोक वरन केशरी, हीरोडीह थाना प्रभारी रंजीत रोसन, परसन ओपी प्रभारी अंजन कुमार, मुखिया दिनेश मंडल, कुर्बान अंसारी, उमाचरण पहाड़ी, लक्षमण वर्मा, मन्दिर पुजारी कांशी पंडा, विनेश्वर पंडा, नरेश पंडा, नकुल पंडा, मेला आयोजक समिति के जनार्दन प्रसाद वर्मा, मुकेश वर्मा, मनोज कुमार, मिथिलेश कुमार, रघुनाथ वर्मा, रीतलाल वर्मा कई लोग उपस्थित थे।