झविमो ने शुरू की संगठन विस्तार की कवायद
गांडेय | गांडेयप्रखंड के महेशमुण्डा पुराने पंचायत भवन में जेवीएम कार्यकर्ताओ की एक बैठक हुई। बैठक में पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। बाद में पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए बड़कीटाड पंचायत में जेवीएम कार्यकर्ताओं ने पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से मनोज कुमार सिंह का चयन किया। बाद में सचिव पद के लिए मुख्तार मिर्जा, उपाध्यक्ष महाराज सिंह, कोषाध्यक्ष दयानंद राम, संगठन मंत्री शहाबुद्दीन अंसारी का चयन किया गया। मौके पर जेवीएम के प्रखंड से आए सदस्यता प्रभारी तेजो रविदास, प्रखंड पर्यवेक्षक मृत्युंजय तिवारी, अनवर अंसारी, योगेन्द्र सिंह, मदन तुरी, अशोक सिंह, कार्तिक सिंह, वासुदेव सिंह, बिल्टु राय, मुख्तार मिर्जा, राजेंद्र सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।