पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हनुमनथप्पा के निधन पर स्कूलों में हुई शोक सभा

हनुमनथप्पा के निधन पर स्कूलों में हुई शोक सभा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सियाचिनके बहादुर नायक हनुमनथप्पा कोपड के निधन पर गांडेय के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को शोकसभा कर शहीद बहादुर को श्रद्धांजलि दी गई। मालूम हो कि सियाचिन के बहादुर छह दिन तक बर्फ में दबे रहने एवं 50 घंटे अस्पताल में जिंदगी की जंग लडऩे के बाद गुरुवार को दम तोड़ दिया था। गांडेय के बीईओ तरुण कुमार ने बताया कि बर्फ में 35 फीट नीचे दबे रहने के बाद भी लांस नायक हनुमनथप्पा की जीवटता ने दुनिया को अचरज में डाल दिया। उनकी सलामती के लिए देशभर में दुवाएं की जा रही थी। तीन दिन तक मौत के मुंह में प्रवेश कर जीवन और मौत से जूझते रहे। पर अंततः उनकी जिंदगी हार गयी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहारी में बीईओ तरुण कुमार ने विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चों के साथ श्रद्धांजलि दी। इरचिटा देवनडीह, द्वारपहरी, नवोदय विद्यालय गांडेय समेत कई विद्यालयों में शोकसभाएं हुईं।

खबरें और भी हैं...