- Hindi News
- मोमीन सोसाइटी के महासचिव थामेंगे झाविमो का दामन
मोमीन सोसाइटी के महासचिव थामेंगे झाविमो का दामन
गांडेयविधान सभा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मुस्लिम समुदाय के नेता युनूस अंसारी झारखंड विकास मोर्चा में शामिल होंगे। वे अधिकारिक रूप से 18 सितंबर 2014 को रांची में बाबूलाल मरांड़ी के सामने झारखंड विकास मोर्चा का दामन थामेंगे। इसकी जानकारी देते हुए मोमीन कांफ्रेंस के प्रदेश महासचिव युनूस ने बताया कि गांडेय प्रखंड में वे लंबे समय से आंदोलन करते रहे हैं।
बीते 13 सितंबर को 45 अंजूमन कमेटियों के ग्रामीणों ने फूलजोरी में बैठक कर उन्हें चुनाव में उतरने का निर्देश दे दिया है। वे गांडेय विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। झारखंड विकास मोर्चा की ओर से उन्हें टिकट मिलता है तो वे पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे।
अन्यथा वे पार्टी के अालाकमान के निर्देशों का अनुपालन करेंगे। गांडेय प्रखंड के घाटकूल निवासी यूनूस में मोमीनों के बीच में अच्छी पकड़ बाताई जाती है। वे पिछले 1995 और 2000 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। बीते विधानसभा चुनाव में गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद के अनुरोध पर चुनाव मैदान से वे बाहर रहे। लेकिन विधायक की नीति से उन्हें काफी ठेस पहुंचा। मुस्लिम समुदाय में भी िवधायक के प्रति काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा है कि इस चुनाव में पूरा मुस्लिम समुदाय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा है कि इस विधानसभा चुनाव में गांडेय विधानसभा नया इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों के साथ लगातार विश्वासघात करते रही है। वे मुसलमानों को केवल वाेट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है।
बैठक कर जानकारी देते माेमीन सोसाइटी के महासचिव।
झाविमो से दूर हुई है गंदगी
झारखंडविकास मोर्चा के पूर्व जिला युवा अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि गिरिडीह में झारखंड विकास मोर्चा से गंदगी दूर हो गई है। अब यहां पार्टी नए तरीके से चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं। मोमीन कांफ्रेंस के प्रदेश महासचिव यूनूस अंसारी के पार्टी में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में इनका स्वागत है। आगामी 18 सितंबर को रांची में पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के समक्ष पार्टी में योगदान ग्रहण करेंगे। लेकिन उसके बाद वे एक निर्धारित तिथि को गांडेय प्रखंड के फूलजोरी हाल्ट के मैदान में सभा आयोजित कर पूरे दलबल के साथ विधिवत पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुस्लिम सोसाईटी के पूर