बेंगाबाद | विधानसभाचुनाव की आहट मिलते ही बेंगाबाद में भाजपा की राजनीतिक बिसात बिछने लगी है। गांडेय विधानसभा से पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा इस पर फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सभी दावेदार अपनी- अपनी टिकट का दावा कर रहे है। नेताओं की भागदौड़ रांची से लेकर दिल्ली तक हो रही है।