पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेताओं ने जनता को छला : युनुस

नेताओं ने जनता को छला : युनुस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | गांडेयविधानसभा क्षेत्र की जनता परिवर्तन चाह रही है। पुराने नेताओं ने क्षेत्र की जनता को ठगने और धोखा देने का काम किया है जिसके कारण यहां की जनता नए चेहरा को विधायक बनाने को आतुर है। उक्त बातें मोमीन कांफ्रेंस के प्रदेश महासचिव युनुस अंसारी ने गुरूवार को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में कही। श्री अंसारी गुरूवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र के दौरे के क्रम में तेलोडीह में ग्रामीणों के साथ बैठक के दौरान कही। कहा कि गांडेय विस क्षेत्र की जनता परिवर्तनशील नेता को गांडेय विस का ताज पहनाएगी। दौरे के क्रम में सभी वर्गों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। इस दौरान युनुस अंसारी ने तेलोडीह 24 पंचायत के सदर मनो हदीस अंसारी के साथ पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लोगों से मिले और जनसंपर्क स्थापित किया।