- Hindi News
- कार्यकर्ता भाजपा की बड़ी पूंजी : स्वर्णकार
कार्यकर्ता भाजपा की बड़ी पूंजी : स्वर्णकार
गांडेयके पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। पार्टी कार्यकर्ताओ की अवहेलना नहीं करें। नहीं तो पार्टी को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर गुरूवार को बेंगाबाद में आयोजित एक समारोह में एक सवाल के जवाब में स्वर्णकार ने पत्रकारों से ये बातें कही। इसके पूर्व पंडित उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया और उनके विचार पर विस्तार से चर्चा की गई। कहा कि पंडित दीनदयाल एक महान विचारक थे। उन्होंने एकात्म मानववाद की बात से देश में सनसनी फैल गई थी। वाजपेयी के शासनकाल में इसी शब्द पर अंत्योदय योजना अंतिम व्यक्ति के लिए चलाई गई थी।