- Hindi News
- जनसुनवाई में लोगों ने कहा पैसे लिए िबना काम नहीं करते पंस
जनसुनवाई में लोगों ने कहा- पैसे लिए िबना काम नहीं करते पंस
नगरभवन में सोमवार को मनरेगा के तहत बेंगाबाद गांडेय प्रखंड की हुई जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बेंगाबाद के कनीय अभियंता महेन्द्र सिंह तथा लुप्पी पंचायत के पंचायत सेवक मेघलाल मंडल की किरकिरी कर दी। डीसी की मौजूदगी में योजना के लाभुक भुनेश्वर मंडल ने आरोप लगाया कि कनीय अभियंता महेन्द्र सिंह ने आठ हजार की रिश्वत के बाद लाभ दिया।
भुनेश्वर के आरोप पर जनसुनवाई कार्यक्रम में सनसनी फैल गई। वहीं बेंगाबाद प्रखंड अन्तर्गत लुप्पी पंचायत के पंचायत सेवक मेघलाल मंडल पर भी मौजूद ग्रामीणों ने कई आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जनसुनवाई कार्यक्रम में डीसी से कहा कि पंचायत सेवक बगैर पैसा के कोई काम नहीं करते है। ग्रामीणों ने कहा कि पैसा के लिए घर की दहलीज पर भी दस्तक देते हैं। ग्रामीणों ने पंचायत सेवक की लिखित शिकायत भी की है। ग्रामीणों ने योजना के लाभुकों से डाकघर में कमीशन लेने की शिकायत डीसी से की। ग्रामीणों ने कहा कि कमीशन के कारण योजना को पूरा करने में कई कठिनाई रही है। इससे िवकास के कार्य बाधित हो रहे हैं। मनरेगा के एसआरपी विश्वनाथ सिंह ने बताया कि मनरेगा में काम करने वाले सात मजदूरों को एक साल से पैसा नहीं मिल रहा था।
जनसुनवाई कार्यक्रम में मामला सुलझा लिया गया। बताया गया कि मास्टर रोल के कारण मजदूरों के भुगतान में विलंब हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि योजना पुरी हाेने के बाद भी मापी पुस्तिका समय पर पुरा नहीं किया जाता है, इस कारण पेमेंट में रुकावट आती है। श्री सिंह ने बताया कि डीसी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि दोषी जेई पंचायत सेवक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में डीसी के अलावा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बसंत कुमार, एसी लाल, संबंधित प्रखंडों के बीडीओ, मुखिया सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
जनसुनवाई में मौजूद उपायुक्त अन्य अधिकारी।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी तथा मनरेगाकर्मी।