पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस प्रत्याशी ने दर्जनों गांवों में किया जनसंपर्क

कांग्रेस प्रत्याशी ने दर्जनों गांवों में किया जनसंपर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांडेयविस के कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ सरफराज अहमद ने साेमवार को बेंगाबाद प्रखंड के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान डाॅ अहमद ने अपनी उपलब्धियों को लोगों के समक्ष रखा। कहा कि अपने कम समय के विधायकी के दौरान सभी गांवों को मुख्य सड़क से जोडने, लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए चापाकल की व्यवस्था करने, मंदिर मस्जिद में सोलर लाईट लगाने का काम किया। वहीं एक भी विद्यालय नहीं बचा है जहां पर भवन का अभाव हो। कहा कि जनता ने मौका दिया तो अधूरे बचे कार्यों को पूरा किया जाएगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ डाॅ अहमद का स्वागत फूल माला लादकर किया। इधर मोदी के नाम का जाप कर झारखंड विकास का दावा करने वाली भाजपा को भी निशाने पर डाॅ सरफराज अहमद ने लिया। कहा कि झारखंड का जब गठन हुआ तो प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में तत्कालीन भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी को सीएम बनाया गया। उन्होंने जो विकास के बदले लूट भ्रष्टाचार की नींव रखी उस समय भाजपाइयों ने उसे क्यों नहीं रोका। कहा कि राज्य गठन के बाद सबसे अधिक शासन भाजपा उसके सहयोगियों ने किया। लेकिन इसके बाद भी राज्य का विकास नहीं हुआ। उल्टे राज्य रसातल की ओर चला गया। खनिज संपदा को जमकर लुटा गया। यहां राजनीति की धज्जी उड़ाने का काम भाजपाइयों ने किया। इस बात को लोगों को समझने का समय गया है।

मोदी के नाम पर विकास का खोखला दावा

श्रीअहमद ने कहा कि मोदी के नाम पर विकास का खोखला दावा करने वाली ताकतों को एकजुट होकर जनता मुंहतोड़ जवाब दे। जनसंपर्क अभियान के दौरान बंदगारी, नईटाड, खुरचुट्टा, रनियाटांड, झबदाटांड, महतोडीह, खुटरीबाद, तिवारीपहरी, छोटकीखरगडीहा, मंडराडीह समेत दर्जनों गांवों का दौरा किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह, हारूण रसीद, जावेद अख्तर, मोतीलाल शास्त्री, मुमताज अंसारी, मो शमीम समेत दर्जनों लोग साथ थे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान डा सरफराज अहमद।