पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आश्वासन के बाद माले का आंदोलन समाप्त

आश्वासन के बाद माले का आंदोलन समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राशन, किरासन, अावास दो, नहीं तो कारावास दो

भास्कर न्यूज|राजधनवार/खोरीमहुआ

भाकपामाले ने पूर्व धोषित कार्यक्रम के तहत दो राशन किरासन ओर आवास नहीं तो खोलो कारावास की मांग को लेकर मंगलवार को हजारो कार्यकर्ताओं के साथ जेल भरो आंदोलन के तहत खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय का घेराव किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष किशोरी अग्रवाल संचालन कैलाश सिंह ने किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि राज्य कमिटी सदस्य राजकुमार यादव ने कहा कि मोदी सरकार के एक सौ दिन पुरे हो चुके है और प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी घोषणाओं में एक बार भी देश के मजदूर किसानों, बेरोजगार युवाओं और गरीबो का जिक्र नहीं आया है। उन्होंने झारखंड जैसे पिछड़े राज्य के बारे में भी चर्चा नहीं की है। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को योजना आयोग खत्म करने का ऐलान किया यह झारखण्ड जैसे पिछड़े राज्य के लिए अत्यंत ही चिंता की बात है। कहा कि झारखण्ड की शुरूआत में ही मरांडी सरकार ने साम्प्रदायिक तनाव, पुलिस दमन और भ्रष्टाचार मजबूत किया और मुंडा ने नब्बे से अधिक एमओयू के जरिए इस राज्य को कारपोरेटो के हाथो बेच दिया है। कांग्रेस झामुमो का झारखण्ड में खाओ पकाओ गठबंधन की सरकार चल रही है। इन दिनों कांग्रेस झामुमो के नेतृत्व में चलने वाली सरकार पारा शिक्षकों, आंगन बाड़ी कर्मियों ,सहिया दीदी, पंचायत प्रतिनिधियों को धोखा देते रहे है। रवींद्र राय नहीं चाहते की यहां पावर सबग्रिड बने ओर ही धनवार गांवा तिसरी का विकास हो। कहा कि अब हम लोग सीना तान कर खड़ा है। इस दौरान धनवार थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह, एसडीओ भोगेन्द्र ठाकुर के प्रयास कार्रवाई के आश्वासन तथा लगभग दो हजार समर्थक अपनी अपनी गिरफ्तारी धनवार थाना प्रभारी द्वारा जमानत दे कर आन्दोलन को समाप्त किया गया।

लोगों से जल भरने का आह्वान करते माले नेता।

बिरनी | बिरनीप्रखण्ड मुख्यालय में मंगलवार को भाकपा माले के द्वारा जेल भरो आन्दोलन के तहत प्रखण्ड मुख्यालय का चक्का जाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहदेव यादव ने किया। जबकि संचालन अशरेष तुरी ने किया। प्रखण्ड चक्का जाम में जमकर बिरनी बीडीओ पर प्रहार किया गया। इस दौरान बिरनी बीडीओ हाय हाय, बीडीओ की मनमानी नही चलेगी, बिरनी बीडीओ होश में आयो आदि नारे लगाये जा रहे थे। मौके पर मुख्य रूप से जिप सदस्य रीना देवी, प्रखण्ड सचि