पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांडेय में माले ने दिया धरना

गांडेय में माले ने दिया धरना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांडेय |भाकपामाले कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गांडेय प्रखंड कार्यालय के समक्ष विभिन्न जनमुद्दो को लेकर एकदिवसीय धरना.प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने लाल झंडे के साथ प्रदर्शन किया तथा अनाज की कालाबाजारी के विरुद्ध नारे लगाए। कहा कि लोग अनाज के लिए भटक रहे हैं औऱ् विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है। भाकपा माले के महताब अली मिर्जा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन के बाद विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्यपाल के नाम अंचल अधिकारी रामा रविदास को ज्ञापन सौंपा। मौके पर नूरजहां खातून, नसीमा खातून समेत कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...