पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपर सचिव ने किया नवनिर्मित जनजातीय हॉस्टल का निरीक्षण

अपर सचिव ने किया नवनिर्मित जनजातीय हॉस्टल का निरीक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कल्याणविभाग के अपर सचिव रेमेन केरकेट्टा ने मंगलवार को विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की साथ ही नवनिर्मित जनजातीय छात्रावास और गिरिडीह काॅलेज के छात्रावास का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करते हुए कई दिशा निर्देश भी दिया। लक्ष्य की समीक्षा करते हुए जिला के प्रदर्शन पर संतोष जाहिर की अब तक 80 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हो चुकी है। बताया जाता है कि अपर सचिव ने कल्याण विभाग की ओर से आवंटित राशि के निकासी व्यय की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। वहीं पूर्ववर्ती वर्षों में चालू हुए कुछ योजनाओं की भी समीक्षा की गयी। पूर्ण योजनाओं के साथ साथ अधूरी योजनाओं की पूरी जानकारी ली गयी। छोटी योजनाओं पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया गया। जहां एक ओर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी वहीं गिरिडीह कालेज में नवनिर्मित अनुसूचित जनजातीय छात्रावास का भी निरीक्षण किया गया। जल्द ही छात्रों के रहने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

रांची में होगी कार्यशाला

अपरसचिव ने कहा कि गिरिडीह में प्राथमिक छात्रवृति वितरण की स्थिति बहुत अच्छी है। जल्द ही प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति का वितरण शुरू हो जायेगा जिसकी प्रक्रिया चल रही है। आगे बताया कि व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए एमएसडीपी योजना के तहत रांची में बुधवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यशाला में गांडेय, धनवार शहरी क्षेत्र के लोगों को चयनित कर प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस दौरान कौशल विकास, जनहित से जुड़ी समस्याओं से निपटने का गुर सिखाया जायेगा। इस एकदिवसीय कार्याशाला में चयनित प्रखंड के प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी जिला कल्याण पदाधिकारी शामिल होंगे। समीक्षा में उपविकास आयुक्त वीरेंद्र भूषण, जिला कल्याण पदाधिकारी केके शर्मा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...