पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता की समस्याओं का हल आज तक नहीं कर पाई सरकार : माले

जनता की समस्याओं का हल आज तक नहीं कर पाई सरकार : माले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाकपामाले ने सोमवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र के गिरिडीह प्रखंड अन्तर्गत पंचरूखी फुटबॉल मैदान में बदलाव सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वर्तमान पूर्व विधायक पर कई आरोप लगाए। माले नेता राजेश यादव ने इस बदलाव सभा में कहा कि इस क्षेत्र के तीन विधायक हुए पूरे विधानसभा क्षेत्र को रसातल में भेजने का काम किया है। जनता के बुनियादी सवालों का हल आजतक नहीं कर सके हैं।

उन्होंने कहा कि नदी नालों का पानी पीने के लिए ग्रामीण मजबूर हैं। क्षेत्र में स्कूल में शिक्षक नहीं है। स्वास्थ्य सेवा ठप पड़ी है। डाक्टर का ठिकाना नहीं है। राशन की कालाबाजारी खुले आम हो रहा है और विकास के नाम पर कमीशन खोरी चरम पर है। श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का हल नहीं करने वाले नेताओं को जनता आगामी चुनाव में सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि जन सवालों को लेकर आगामी 27 सितंबर को गिरिडीह प्रखंड में जेल भरो आंदोलन सफल बनाने की भी अपील की है। बदलाव सभा की अध्यक्षता कृपा हांसदा संचालन चांदो लाल हांसदा ने किया। मौके पर प्रखंड प्रभारी महताब अली मिर्जा, मुखिया घनश्याम कोल, रीतु काेल, सीताराम मुर्मू, रोहडा मुर्मू, जीसु टुडू, सुखदेव मरांडी, जयपाल टुडू, बासुदेव राय, महेन्द्र यादव, चतुर काेल, मुन्ना मुर्मू, संजय मुर्मू, सोबराती अंसारी, सदानंद स्वर्णकार, बद्री यादव समेत कई लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर बडी संख्या में आदिवासी स्थानीय महिला पुरुष उपस्थित थे।

सभा के दौरान जुलूस की शक्ल में िनकले ग्रामीण।