पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल समागम प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

बाल समागम प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीलर की चपेट में आकर छात्र गंभीर

विकलांग जनकल्याण संघ करेगा आंदोलन

प्रखंडस्तरीय बाल समागम का आयोजन बुधवार को मिनी स्टेडियम पचंबा में हुआ। इसमें लगभग तीन सौ विद्यालयों के करीब तीन हजार छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कुल 13 प्रतिस्पर्द्धाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और शिक्षक संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया। समागम का उद्घाटन वार्ड पार्षद सीमा देवी ने किया। बीईईओ अबूल वफा ने बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र का वितरण दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीईईओ अबूल वफा, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा, विनोद राम, सत्येंद्र चौधरी, जागेश्वर महथा, इम्तियाज इमाम, जावेद सफी, मो तनवीर, महताब आलम, विवेक कुमार शर्मा, संकुल साधन सेवी का सराहनीय योगदान रहा।

मविलेदा में भी हुई प्रतियोगिताएं

द्वारपहरी|सदर प्रखंडके मध्य विद्यालय लेदा में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारम्भ पंचायत समिति सदस्य बसंत वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में वर्ग एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं के बीच 100 मीटर दौड़, जलेबी दौड़, बोरा दौड़ का आयोजन किया गया। वहीं कक्षा छः से आठ के छात्र-छात्राओं के बीच दौड़ के साथ-साथ लम्बी कूद, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला, विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कार दिया गया। सफल बनाने में प्रधानाध्यापक राजेन्द्र मिश्रा, उप मुखिया राजेन्द्र राम, प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुखदेव साव, ग्राशिस अध्यक्ष मित्रजीत नारायण सिंह समेत अन्य योगदान रहा।

लंबी कूद प्रतियोगता में भाग लेता छात्र।

जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी।

गांडेय|गांडेय प्रखंडके बीआरसी भवन में बुधवार को एक बैठक हुई। बाल समागम के तहत गुरुवार को प्लस टू उच्च विद्यालय गांडेय में खेलकूद प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। इसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे भाग लेंगे। प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़, दौ सौ मीटर दौड़, चार सौ मीटर दौड़, रिले रेश, लम्बी कूद, ऊंची कूद समेत कई अन्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में सम्मलित किया जाएगा। मौके पर बीईईओ तरुण कुमार, सविता कुमारी, बीआरसी अरविन्द भारतीय, मजिस्ट्रेट राय, केदार राय, रोहित मंडल समेत कई लोग उपस्थित थे।

बेंगाबाद |बुधवार को बाल समागम प्रतियोगिता का आयोजन उच्च विद्यालय बेंगाबाद में हुआ। इसमें बेंगाबाद के दर्जनों विद्यालय के बच्चे शामिल हुए। इसके पूर्व बेंगाबाद प्रमुख रामप्रसाद यादव और उपप्रमुख उपेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ऊंची कूद, लंबी कूद, बोरा रेस सहित कई प्रकार की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को प्रतिनिधियों ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर बीईईओ मो इस्हाक अंसारी, बीआरपी सुधीर कुमार, सीआरपी विनोद सिंह, अरसद आलम, मनोहर राम, शकील अहमद, विजय यादव आदि मौजूद थे।

{पचंबा के मिनी स्टेडियम में तीन हजार बच्चों ने लिया भग {विजेता छात्र छात्राओं को बीईईओ ने दिया पुरस्कार प्रमाण पत्र

खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत

बिरनी|बिरनी प्रखंडके बीआरसी भवन में सरकार द्वारा नियोजित कार्यक्रम बाल समागम के तहत खेल-कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को विजेता बच्चों को बिरनी बीईईओ घनश्याम साहु अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुरस्क्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार में घड़ी मेडल, द्वितीय पुरस्कार में इलेक्ट्रोनिक लाईट, तृतीय पुरस्कार में डायरी कलम दिया गया। इस दौरान बीईईओ ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के बीच छिपी प्रतिभा का मूल्यांकन करने का काम सरकार समय-समय पर कर रही है। छात्र-छात्राएं पढ़ना और खेलना दोनों पहलुओं का पालन कर देश और राज्य का सेवा करें। आयोजन में सहयोग करने वाले शिक्षकों को बीईईओ ने कलम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण दास, पंसस तुलसी प्रसाद यादव, सुखदेव राम, मुखिया मीणा देवी, कृष्णकांत सिंह, डेगन महतो, अर्जुन राम समेत कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...