निर्दलीय प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क
गांडेयके निर्दलीय प्रत्याशी शिवनाथ साव ने मंगलवार को दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान बरियरपुर, चकरदाहा, मानजोरी, दुन्दो, बहादुरपुर, लुप्पी आदि गांवों का दौरा कर लोगों से मिले और अपने पक्ष में मतदान की अपील की।
श्री साव ने कहा कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र काे सही नेतृत्व नहीं मिलने से यहां के लोग जनसमस्याओं से जूझ रहे हैं। नौकरशाही, सरकारी कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं और बगैर पैसे के कोई काम नहीं करता है। गरीब जनता लाचार, बेबस और मजबूर हो गई है। कहा कि यही अवसर है जब अाप सही उम्मीदवार को चुनें जो अगले पांच सालों तक अापके बीच रहकर काम करे और समस्याओं से निजात दिलाए। श्री साव ने कहा कि अभी सजग होकर मतदान करें ताकि पांच साल तक पछताना नहीं पड़े। कहा कि जनता ने उसपर भरोसा जताया ताे उनके अरमानों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। भ्रमण के दौरान संजय ठाकुर, सुनील ठाकुर, विशाल कुमार राय, अशोक साव, राईमंड हेम्ब्रम, पवन पासवान, बासुदेव दास, रामदेव साव, किशोर साव, सुरेश साव, सुनील हेम्ब्रम, शीरील टुडू समेत कई अन्य लोग साथ थे।