पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरफराज ने जनसंपर्क कर वोट की अपील की

सरफराज ने जनसंपर्क कर वोट की अपील की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांडेयविस के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ सरफराज अहमद ने मंगलवार को सदर प्रखंड के सेनादोनी पहाड़पुर पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर पुरानी गलती को क्षमा करते हुए 14 दिसंबर को होने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर केन्द्र में सोनिया गांधी राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने की अपील की। मौके पर उन्होंने कहा कि अगले विधान सभा चुनाव में लोगों का प्यार के कारण विधायक बनने का सौभाग्य मिला। लेकिन क्षेत्र का जितना विकास होना चाहिए वह तो नहीं हो पाया। जिसका मुख्य कारण था कि राज्य में डेढ़ वर्षों तक राष्ट्रपति शासन लगना और उपर से पंचायत चुनाव लोक सभा चुनाव के कारण छह माह तक राज्य में आचार सहिंता लगा रहना। कहा कि चाहकर भी क्षेत्र का विकास नहीं हो सका। मौके पर उनके साथ जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, तुलसी बर्मा, पहाड़पुर पंचायत के मुखिया पति किशोर मुर्मू, राम कुमार साहा, अजय कुमार साहा, गिरधारी मंडल, कुर्बान अंसारी आदि मौजूद थे।

जनसंपर्क अभियान में निकले कांग्रेस प्रत्याशी।