- Hindi News
- डॉ आजाद, प्रो मुकेश साहा प्रो नईम राही ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी जनों को नया संदेश
डॉ आजाद, प्रो मुकेश साहा प्रो नईम राही ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी जनों को नया संदेश
शनिवारको कांग्रेस भवन में आयोजित प्रमंडलीय परिचर्चा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार हुआ है। परिचर्चा से पूर्व हताश कांग्रेसियों के होठों पर अब मुस्कान तैरने लगी है।
प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत सहित पार्टी के कई वरीय नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बुस्टअप कर कांग्रेस में नई जान डालने की कवायद शुरू कर दी है। लोस विस चुनाव में करारी शिकस्त के बाद हताश कार्यकर्ता अन्य दलों में भविष्य तलाशने की पहल शुरू कर दी थी पर शनिवार को कार्यक्रम के दौरान शहर के प्रबुद्व लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर यह संदेश देने की कोशिश की गई कि कार्यकर्ताओं को हताश होने की जरूरत नही है, दल में अब भी उर्जा बाकी है। विदित हो कि शहर के मशहुर चिकित्सक डा मो आजाद, प्रो मुकेश साहा प्रो नईम राही ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टीजनों को नया संदेश दिया है। पर्दे के पीछे प्रमुख लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने में जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा का अहम रोल माना जा रहा है। भले इनपर खास नेता का समर्थक होने का मुल्लमा मढ़ा जा रहा है। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि पार्टी मजबुत होगी तभी सबों का सम्मान बचेगा। आपस में लड़ते रहे तो साझीदार मिलेगा और समर्थक।
बीत गई सो बात गई का मिला संदेश
विदितहो कि राजद जदयू से तालमेल के बाद जिले की छ: विधानसभा सीटों में से चार पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने चुनावी समर में अपना भाग्य आजमाया। गिरिडीह सहित बगोदर, धनवार गांडेय विस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चुनावी समर में थे, पर गांडेय को छोड़ सभी सीटों पर दलीय प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। हार से खिन्न धनवार प्रत्याशी उपेन्द्र सिंह ने तो प्रमडलीय परिचर्चा के मंच से एलान कर दिया कि भविष्य में कभी पार्टी का टिकट नही मांगूगा। गांडेय प्रत्याशी ने अपने ही दल के वरीय नेता पर आरोप लगाया कि हार तय करने के लिए फंडिंग की जा रही थी। प्रदेश अध्यक्ष ने सबकी सुनने के बाद संदेश दिया कि चुनाव में जो कुछ भी हुआ उसे भूल जाय, पार्टी को नये सिरे से खड़ा करने की कड़ी मशक्कत की जानी चाहिए।
नदीकी दो किनारों को साथ करने की हुई कवायद
प्रमंडलीयपरिचर्चा के दौरान शनिवार को जिले के कार्यकर्ताओं ने नदी की दो किनारों की माफिक चल रहे पूर्व सांसद विधायक तिलकधारी प्रसाद सिंह सरफराज अहमद को साथ आने की कवायद की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों साथ मिलकर पार्टी को जिले में नई दिशा दें।
परिचर्चा के बाद कांग्रेसियों में उत्साह