गावां में चला सफाई अभियान
माल्डा | प्रखण्डमुख्यालय गावां में स्वच्छ भारत के तहत प्रखण्ड के कैम्पस को प्रखण्ड की कर्मियों ने बैठक कर स्वस्थ रहने और अपने घर के आस-पास स्वच्छ रखने की बात कर पुरे कैम्पस में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें प्रखण्ड के बीपीओ अरूण कुमार पासवान, अंचल के सहायक-माखन लाल यादव, कैलाश प्रसाद राय, प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत सेवकों ने इस अभियान को बारी-बारी से झाड़ू लेकर स्वच्छ और सफाई अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया। कम्प्यूटर ऑपरेटर आदित्य कुमार राम, दीपक कुमार यादव और प्रखंड के सभी कर्मियों ने झाड़ू और कुदाल लेकर पुरे प्रखण्ड कार्यालय के कैम्पस में अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया। दूर दराज से पहुंचे ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई। इस अभियान में एनवाईसी गौतम कुमार सिंह और सतीश रंजन की भूमिका रही। ग्रामिणों के साथ पीएचडी के प्रखण्ड समन्वयक विनायक सत्य, संकुल समन्वयक कमलेश कुमार, आशा किरण गिरिडीह के अध्यक्ष नवन किशोर सिंह, रमेश कुमार सहाय, दुखन कुमार साहा आदि ने बैठक कर सफाई अभियान एवं स्वच्छ भारत के बारे में जानकारी दी।