पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विरोधियों को अवसर दें कार्यकर्ता: माले

विरोधियों को अवसर दें कार्यकर्ता: माले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाकपामाले की प्रखंड कार्यसमिति की बैठक सोमवार को पार्टी के प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक गावां स्थित पंचायत सचिवालय में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से धनवार विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। इस दौरान विधायक ने कहा कि पार्टी के कोई भी कार्यकर्ता ऐसा काम करें कि विरोधियों को र्मौका मिले। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अपनी कार्यशैली से क्षेत्र में एक माॅडल कायम करें। उन्होंने पार्टी समर्थकों कार्यकर्ताओं से व्यवस्था परिवर्तन में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पार्टी का कोई कार्यकर्ता समर्थक अगर पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी आदि जैसे सार्वजनिक क्षेत्रों में हैं तो अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता लाएं। बगैर कार्यकर्ताओं के सहयोग के क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन करना मुमकीन नहीं है। बैठक के दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए।