पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंसामुक्त चुनाव को ले डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों संग की बैठक

हिंसामुक्त चुनाव को ले डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों संग की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> प्रोजेक्ट मशीन से गिरिडीह के नक्सल प्रभावित बूथों पर वोटिंग की रणनीति

भास्करन्यूज | गिरिडीह

हिंसामुक्तचुनाव को लेकर बुधवार को राज्य के डीजीपी राजीव कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ गिरिडीह पहुंचे। शहर के बस पड़ाव स्थित सीआरपीएफ सांतवी बटालियन के कैंप में तीन घंटे से अधिक देर तक चली बैठक में हिंसामुक्त चुनाव कराने को लेकर ठोस रणनीति बनाई गई। बैठक को काफी गोपनीय रखी गई थी।

सूत्रों की माने तो प्रोजेक्टर मशीन के माध्यम से जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बूथों में शांतिपूर्ण चुनाव कराने की नीति तैयार की गई। बताते है कि बैठक में डीजीपी श्री कुमार ने बीते दिन गावां में नक्सल वारदात को बेअसर करने के लिए गिरिडीह एसपी क्रांति कुमार समेत अन्य अधिकारियों की पीठ भी थपथपाई। डीजीपी ने एसपी, एएसपी कुणाल कुमार को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि गिरिडीह को मिले सुरक्षा बल को भरपूर इस्तेमाल हो। शहर के संवेदनशील बूथों में भी सुरक्षा बल के जवान तैनात किए जाएं। जिससे वोटर बेखौफ मतदान करें। पुलिस सूत्रों की माने ताे प्रोजेक्टर मशीन में भेलवाघाटी, पीरटांड के नक्सल प्रभावित बूथों को दिखाते हुए गिरिडीह के पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायत दिया गया कि किसी भी स्तर पर चूक नहीं हो। खुफिया एजेंसियों से तालमेल रखते हुए इन बूथों पर मतदान संपन्न कराया जाए। इस बीच बैठक में आईजी अभियान मुरारी लाल मीणा, सीआरपीएफ के डीआईजी, एडीजीपी, कोयलांचल प्रक्षेत्र की डीआईजी तदाशा मिश्रा, हजारीबाग प्रक्षेत्र के डीआईजी परमेश्वर रविदास, गिरिडीह एसपी क्रांति कुमार , एएसपी कुणाल कुमार, एसपी कुलद्वीप द्विवेदी, सहायक कमांडेंट योगेश कुमार, कुमार रवि समेत काफी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में भाग लेने के िलए जाते डीजीपी।