- Hindi News
- नक्सली मुठभेड़ का मामला दर्ज, चिराग समेत 35 आरोपी
नक्सली मुठभेड़ का मामला दर्ज, चिराग समेत 35 आरोपी
गावां | मंगलवारको गावां थाना क्षेत्र के केन्दुआडीह में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ मामले में देर शाम को गावां थाना में दस नामजद सहित 25 अज्ञात नक्सलियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने चिराग दा, वशीर, सिद्धू, सुरंग, दिनेश, लालमोहन, पिन्टू, सुनील, किशोरी, केदार समेत 25 अज्ञात नक्सलियों पर कांड संख्या 128/14 दफा 147/148/149/307/25/(आई-बी) ए/ 26/35 आर्म्स एक्ट, 17 सीएलए एक्ट, 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब हो कि मंगलवार की सुबह सर्च अभियान में लगे झारखंड जगुआर सीआरपीएफ के जवानों पर केन्दुआडीह के पास स्थित पहाड़ी से पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी।