पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वज्रपात से चार ट्रांसफॉर्मर जले, अंधेरा

वज्रपात से चार ट्रांसफॉर्मर जले, अंधेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालडा | गावांप्रखण्ड में एक सप्ताह पूर्व हुई वज्रपात से चार ट्रांसफॉर्मर जल गया है। गावां बिजली ऑफिस के सामने पीएचडी ऑफिस, थाना के बगल, मदरसा के पास ट्रांसफार्मर जलने के कारण ग्रामीणों को बिजली के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पिछले पांच दिनों से गावां प्रखण्ड में बिजली गुल है। इस पर बिजली कर्मचारी का किसी प्रकार ध्यान नहीं है। पिछले 10 दिनों से जला ट्रांसफॉर्मर के बारे में कोई पहल नहीं किया गया। ऐसा लग रहा है विद्युत विभाग के कर्मचारी सो गए है। गावां के ग्रामीणों में पूरा आक्रोश है। दो माह पूर्व गावां बिजली ऑफिस के सामने थाना के बगल में ट्रांसफॉर्मर जल गया था। जिसे ग्रामीणों ने खुद से अंशदान देकर ट्रांसफॉर्मर बनवाया था। फिर से जल जाने के कारण ग्रामीण काफी परेशान है। इससे इलाके के छात्रों को खास तरह की परेशानी हो रही है। गावां के ग्रामीणों का कहना है कि जले हुए ट्रांसफॉर्मर के बारे में गावां एसडीओ ने कहा है कि इस बारे में गावां से कोई खबर नहीं मिली है।