पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिरिडीह में मिले डेंगू के चार नए मरीज, रेफर

गिरिडीह में मिले डेंगू के चार नए मरीज, रेफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरीजों को भेजा जा रहा है रिम्स : इधरमरीजों के प्लेटनेट गिरने की दर को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए रांची स्थित रिम्स भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। बताया कि प्लेटनेट गिरने के कारण मरीजों के रक्त प्रवाह प्रभावित हो रही है। जिसे संतुलित बनाए रखने की समुचित व्यवस्था सदर अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। मरीजों के बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया है। वहीं कई मरीज अब भी सदर अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। बुढियाखाद में पिछले कई दिनों से डेंगू फैलने की खबरें रही थी।

सीएस के दावे की खुली पोल : गिरिडीहसीएस डा सिद्धार्थ सान्याल ने चार दिन पूर्व अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी थी कि जिले में एक भी डेंगू के मरीज नहीं है। बुढियाखाद आसपास के इलाके में कई लोगों के रक्त का सेंपल लिया गया था। जिसकी जांच में डेंगू के लक्षण नहीं पाए जाने का दावा किया था। जिन अस्पतालों से जांच की गई थी वहां से भी डेंगू नहीं पाए जाने का दावा किया गया था। लेकिन सीएस के दावे के ठीक चार दिन बाद उसी बुढियाखाद गांव में डेंगू के चार मरीज पाए गए। इस परिणाम ने सबको चौंका दिया है। इधर डेंगू की शिकायत को लेकर नगर पर्षद अध्यक्ष दिनेश यादव भी सीएस से मिले थे और आवश्यक कदम उठाने की मांग की थी। जिसके आधार पर विभाग ने बुढियाखाद आसपास के गावों में फोगिंग कराया था।

> ग्रामीणों के रक्त सैंपल लेकर की जांच

भास्करन्यूज | गिरिडीह

गिरिडीहके बुढियाखाद में डेंगू के चार मरीज पाए गए है। डेंगू पॉजिटीव मरीज पाए जाने के बाद बुढ़ियाखाद और उसके आसपास के गावों में कोहराम मच गया है। इन मरीजों के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग के दावों की भी पोल खुल गई है। डेंगू के मरीजों ने स्वास्थ्य महकमा की नींद उड़ा दी है। अब वे सक्रिय होकर लगातार गांव में कैंप कर रहे हैं। डाॅ आरपी दास के नेतृत्व में टेक्नीशियन समेत 20 स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों का रक्त सैंपल लेकर जांच में तेजी ला दी है। इधर एनएस 1 कीट से जांच के बाद बुढियाखाद के मुसर्रत प्रवीण (9), मो अशफाक (14), मो अकरम(8) मो सब्बर (12) में पॉजिटीव जांच रिर्पोट सामने आया है। इन लोगों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

क्या कहते हैं सीएस

बुढियाखादमें चिकित्सा टीम लगातार नजर रख रही हैं। सोमवार से अभियान में और तेजी लाई जाएगी। बाहर से भी चि