पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटे बहु ने की वृद्ध की पिटाई

बेटे बहु ने की वृद्ध की पिटाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिकायत लेकर गई महिला को थानेदार ने पीटा

शिकायतलेकर थाना गई एक महिला के साथ थानेदार की ओर से मारपीट कर जख्मी कर देने का एक मामला सामने आया है। इसे लेकर एक आवेदन पुलिस अधीक्षक गिरिडीह काे सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। मामला गावां थाना क्षेत्र के नगवां गांव का है। आवेदन में पीडि़ता चानो देवी पति प्रकाश साव ने कहा है कि वे बीते 6 फरवरी 2016 को गावां थाना गई थे। शिकायत बोलना शुरू किया तो उल्टे थानेदार ने गाली गलौज करते हुए बेरहमी से पिटाई कर दी।

इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हंै। उनके गले से साेने का चेन भी छीन लिया गया। धमकी भी दी कि ज्यादा बोली तो गोली मार देंगे। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने भी संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त एक आवेदन एसपी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि गावां थानेदार के पास शिकायत लेकर जाने पर गाली गलौज करते हैं। मारपीट करते हैं। चानो देवी के साथ मारपीट की गई। बिरने मुखिया राजकुमार यादव के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। जुड़वा पहरी की एक दलित महिला के साथ भी मारपीट अभद्र व्यवहार किया गया। ग्रामीणों ने कहा है कि इस घटना की जांच कर कार्रवाई की जाए। अन्यथा इसके खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। आवेदन में संदीप यादव, विपिन कुमार, कमलेश यादव विजय कुमार समेत बड़ी संख्या में लोगों के हस्ताक्षर मौजूद हैं। आवेदन धनवार विधायक राजकुमार यादव का भी अनुशंसा प्राप्त है। इधर इसे लेकर एकल नारी सशक्तिकरण संगठन के सहयोगी रेखा शर्मा और सुनैना ने कहा है कि जिला प्रशासन थानेदार के खिलाफ ठोस पहल नहीं करती है तो इसके खिलाफ महिला आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे।

खबरें और भी हैं...