पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिशु विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव संपन्न

शिशु विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव संपन्न

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गावांप्रखंड के पीहरा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर में 22 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को पिछले तीन दिनों से चल रहे कार्यक्रम का समापन हो गया। अंतिम दिन कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद गावां बीडीओ सह सीओ रविन्द्र कुमार पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मुख्य रूप से जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी, उपप्रमुख नवीन कुमार, थाना प्रभारी निवास कुमार, पंसस अरविन्द गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि इस तरह के सुदूर इलाकों में कम संसाधन के बावजूद शिशु विद्या मन्दिर का संचालन इतने अच्छे तरीके से हो रहा है।

इसके लिए विद्यालय प्रबंधन धन्यवाद के पात्र हैं। जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान लाजवाब प्रदर्शन किया। वार्षिकोत्सव के मौके पर बच्चों को प्रतियोगिता के बहाने अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। मौके पर कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...