पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत कार्यकारिणी की बैठक का विरोध

पंचायत कार्यकारिणी की बैठक का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गावांपंचायत भवन में गुरुवार को आयोजित पंचायत कार्यकारिणी की बैठक का वार्ड सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया। उक्त संबंध में वार्ड सदस्यों का कहना था कि कार्यकारिणी की बैठक नियमानुकूल नहीं की जा रही है। सूचना के बाद कार्यकारिणी की बैठक में जब वार्ड सदस्य पहुंचते हैं तो बैठक में तय विषयों पर कभी चर्चा नहीं हो पाती है। बैठक में दूसरे विषय पर बातचीत कर के समय को नष्ट किया जाता है। बैठक के दौरान स्थल पर ग्रामीणों का हुजूम लगा दिया जाता है, फलतः तय विषयों पर चर्चा नहीं हो पाती है। पिछले बैठक में भी कार्यकारिणी की बैठक के ही समय ग्रामीणों को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन भत्ता की राशि का वितरण किया जानें लगा जिसके कारण बैठक महज कागजी खानापूर्ति तक ही सीमित हो गया। सदस्यों का यह भी कहना है कि मुखिया मनमानी करती हंै तथा वार्ड सदस्यों से कोई सहमति नहीं लेती हैं। राशि का उपयोग अपनी मनमानी से करती हैं। जिससे आक्रोश व्याप्त है। वार्ड सदस्यों ने गावां बीडीओ समेत जिला पंचायती राज पदाधिकारी, उपायुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी, उपविकास आयुक्त को भी ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।