पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फरार प्रेमी प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

फरार प्रेमी प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गावांथाना क्षेत्र के माल्डा मुशहरी टोला के एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ कर गावां पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि माल्डा मुसहरी की एक युवती की शादी गावां थाना क्षेत्र के पिहरा खेरड़ा में हुई है। जहां से वह अपने मायके के एक युवक के साथ फरार हो गई। हालांकि प्रेमी भी शादी शुदा है। ग्रामीणों ने प्रेमी को तिलैया से पकड़ कर माल्डा ले आया। मामले की सूचना गावां थाना को दे दी। मामले की जानकारी मिलते ही गावां थाना के एएसआई संदीप कुजूर माल्डा पहुंचे प्रेमी युगल को गावां थाना ले आये। प्रेमी युगल एक साथ रहने की बात कह रहा है। हालांकि माल्डा मुखिया युवक-युवती के परिजन आपस में बैठ कर ही मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जाता है कि बुधवार को ग्रामीण युवक युवती के परिजन आपस में बैठकर मामले को सुलझाने का प्रयास करेंगे। इस संबंध में गावां थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार ने कहा कि मामला दो घरों से जुड़ा है। जिस कारण आपस में मामला को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर मामला नही सुलझा और परिजनों द्वारा शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...