कई लोगों को मिला दो-दो राशन कार्ड
खाद्यसुरक्षा अधिनियम की गावां प्रखंड में धज्जियां उड़ रही हैं। प्रखंड में सैकड़ों परिवार ऐसे हैं जिन्हें राशन कार्ड के अभाव में अनाज केरोसिन नहीं मिल रहा है। जबकि कई लोगों के नाम दो-दो राशन कार्ड बन चुके है। कई लोग दो कार्डों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कई परिवार अनाज के अभाव में भूखा है। मालडा पंचायत में राशन कार्ड में व्यापक स्तर पर बरती गई अनियमितता सामने आई है। मुखिया सुकांता देवी ने लगभग दो सौ राशन कार्ड जब्त किया है।
सभी राशन कार्ड उन लोगों के हैं, जिनके नाम से दो कार्ड निर्गत किए गए हैं। इस पंचायत के छोटन कुमार पिता राजेन्द्र बढ़ई के नाम से दो राशन कार्ड है जिनका नम्बर 202004983169 और 202004981600 है। इसी पंचायत के होरिल पंडित पिता दलित पंडित के नाम से तीन राशन कार्ड निर्गत किया गया है जिनका नंबर 202004958012 58081 और 202005011233 है। मुखिया बताया की इस पंचायत में लगभग दो सौ ऐसे परिवार हैं, जिनका राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है। इस पंचायत के 40 प्रतिशत परिवार ऐसे हैं, जिनके परिवार के मात्र एक सदस्य का नाम ही कार्ड में अंकित है।
एक कार्ड होगा निरस्त
^राशनकार्ड में जो भी गड़बड़ी हुई है, उसे दूर किया जा रहा है। जिनके नाम से दो-दो राशन कार्ड निर्गत हुए हैं, उनका एक कार्ड निरस्त किया जाएगा। वितरण पर भी रोक लगा दी गई है।’’ -रवींद्रकुमार पाण्डेय, सीओ सह प्रभारी एमओ गावां
एक व्यक्ति के नाम से बने दो राशन कार्डों के वितरण पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। ज्योंही इसकी जानकारी मिली कि राशन कार्ड वितरण बंद कर दिया गया है। खासकर जिन लोगों के नाम दो राशन कार्ड बने हैं, उसे चिन्हित कर लिया गया है। जब तक संशोधन नहीं हो जाता है, तब तक वितरण बंद रहेगा।