दिल्ली में जीत पर केजरीवाल को बधाई
गावां | दिल्लीचुनाव में केजरीवाल की पार्टी आप को पूर्ण बहुमत मिलने पर धनवार के माले विधायक राजकुमार यादव ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप की प्रचंड जीत भाजपा की साम्प्रदायिक उन्माद की राजनीति का परिणाम है। विधायक ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में उक्त बातें कही। कहा कि भाजपा ने अच्छे दिनों का सपना दिखाकर जनता के साथ जो विश्वासघात किया है उसका जबाब जनता ने दिल्ली चुनाव में भाजपा को करारी हार देकर दी है। कहा कि झाारखंड की रघुवर सरकार भी दूसरे दलों के विधायक की खरीद-फरोख्त कर राज्य में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। झाारखंड में भाजपा का रवैया लाकतंत्र पर हमला के समान है। कहा कि अगर भाजपा हिन्दु-मुस्लिम के नाम पर गरीबों, अल्पसंख्यकों आदिवासीयों पर हमला जारी रखेगी तो दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में उसकी यही दुर्गती होगी।