पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवानिवृत डाकपाल को दी विदाई

सेवानिवृत डाकपाल को दी विदाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गावां | सेवानिवृतशाखा डाकपाल की विदाई को लेकर गावां उप डाकपाल कार्यालय में एक समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकर्मियों ने रिटायर्ड शाखा डाकपाल रामेश्वर प्रसाद यादव के स्वस्थ्य जीवन की कामना की। साथ ही उनके कार्यकाल पर प्रकाश डाला। इस दौरान सहकर्मियों ने उन्हें शाॅल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर उप डाकपाल गुरू प्रसाद राम, शाखा डाकपाल गोखुल प्रसाद, ब्रह्मदेव साहू, रामचन्द्र महथा, गंगोली चैधरी, चन्द्रिका प्रसाद यादव, शक्ति प्रसाद सिन्हा, सत्यनारायण सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद यादव आदि डाककर्मी मौजूद थे।