- Hindi News
- विरोधियों को अवसर देने वाला काम करें कार्यकर्ता : माले
विरोधियों को अवसर देने वाला काम करें कार्यकर्ता : माले
भाकपामाले की प्रखंड कार्यसमिति की बैठक सोमवार को पार्टी के प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक गावां स्थित पंचायत सचिवालय में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से धनवार विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे।
इस दौरान विधायक ने कहा कि पार्टी के कोई भी कार्यकर्ता ऐसा काम करें कि विरोधियों को र्मौका मिले। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अपनी कार्यशैली से क्षेत्र में एक माॅडल कायम करें। उन्होंने पार्टी समर्थकों कार्यकर्ताओं से व्यवस्था परिवर्तन में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पार्टी का कोई कार्यकर्ता समर्थक अगर पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी आदि जैसे सार्वजनिक क्षेत्रों में हैं तो अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता लाएं। बगैर कार्यकर्ताओं के सहयोग के क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन करना मुमकीन नहीं है। बैठक के दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए। बैठक में जनसमस्याओं को लेकर पार्टी के नेतृत्व में अगामी कुछ दिनों में होने वाले जनआंदोलनों पर चर्चा हुई। साथ ही झामस का प्रखंड में लगभग 25 हजार सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया।
कार्यकर्ताओं को टास्क सौंपा गया
लचरबिजली गड़बड़ बीपीएल के मुद्दे को लेकर पार्टी द्वारा 25 26 फरवरी को जिलेभर में आहुत चक्का जाम कार्यक्रम को प्रखंड में सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को टास्क सौंपा गया। साथ ही पार्टी के सभी ब्रांचों लोकल कमिटियों को सशक्त बनाकर विकास योजनाओं पर जन नियंत्रण रखने की अपील की गई। बैठक में प्रमुख ललिता देवी, उपप्रमुख केदार यादव, मुखिया दिनेश पांडेय, अभिमन्यू रजवार, आरती देवी, कन्हाय राम, बीरू चैधरी, रंजीत राम, महताब आलम, अशोक मिस्त्री, उमेश चैधरी, प्यारा सिंह आदि मौजूद थे।
प्रखंड कार्यसमिति की बैठक में जनमुद्दों पर चर्चा