सब स्टेशन स्टोर से लाखों की चोरी
घाटोटांड़. सीसीएलकेदला उत्खनन परियाेजना में बीती रात सब स्टेशन स्टोर में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों का सामान लूट लिया। जानकारी के अनुसार बीती रात 15 20 की संख्या में चोरों ने स्टोर पर तैनात सुरक्षाकर्मी बिमल महतो धीरजधारी मेहता के साथ मारपीट कर बंधक बना लिया। स्टोर के दीवार को तोड़कर भीतर कि ओर घुसे। स्टोर से चोरों ने लाखों रुपए के पार्ट पुर्जों को उड़ा चलते बनें। वहीं स्टोर इंचार्ज वशिष्ट पांडेय ने बताया कि चोर यहां से करीब दो लाख रुपए के सामान की चोरी कर चलते बने। इसकी सूचना वेस्ट बोकारो पुलिस को दे दी है।