पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेओसीपी प्रबंधन के साथ हुई वार्ता

जेओसीपी प्रबंधन के साथ हुई वार्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोटांड़. झारखंडउत्खनन परियोजना प्रबंधन स्थानीय नेताओं के साथ शनिवार को द्विपक्षीय वार्ता हुई। यह वार्ता जेओसीपी पीओ कार्यालय में हुई। इसमें पूर्व मेंं दिये गये मांग पत्र पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें ऑक्शन में कोयला बढ़ाेतरी, लंबित पड़े जमीन के बदले नौकरी और मुआवजा शामिल था। इन मांगों पर पीओ आरके गुप्ता ने सीएमडी स्तर पर वार्ता कराने का आश्वासन दिया। इधर, वार्ता में शामिल नेताओं ने पीओ के आश्वासन को मानते हुए 17 सितंबर तक अल्टीमेटम दिया। पूर्व विधायक खीरू महतो ने कहा कि अगर 17 सितंबर तक सीएमडी स्तर पर वार्ता की तिथी नहीं मिलती है, तो 18 को पूरे प्रोजेक्ट का कोयला संप्रेषण उत्पादन ठप किया जाएगा। मौके पर राजू महतो, शंकर सिंह, बालेश्वर महतो, एडीनाथ शामिल थे।