बस्ती बसाने वाली जमीन पर विवाद
टिस्को का काम रोकता रैयत परिवार।
भास्कर न्यूज | घाटोटांड़
टिस्कोकोलियरी के अंतर्गत परसाबेड़ा गांव को बसाने वाली जमीन पर विवाद हो गया है। सोमवार को रैयत परिवार ने हाउसिंग दुर्गा मंडप के पीछे वाली जमीन पर किये जा रहे समतलीकरण का काम रोक दिया। रैयत परिवार जमीन के बदले नौकरी और मुआवजा की मांग कर रहा है। रैयत परिवार के गेंदू तुरी ने बताया कि दुर्गा मंडप के पीछे वाली जमीन मेरे दादा जी (धर्मा तुरी) के नाम पर है। जिसे 1990 में टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन कोलियरी द्वारा दो एकड़ 67 डिसमिल जमीन अधिग्रहित किया गया था। लेकिन इस पर अभी तक नौकरी मुआवजा नहीं दिया गया है। प्रबंधन इस जमीन पर परसाबेड़ा गांव को बसाने जा रही है। जब तक कंपनी नौकरी मुआवजा नहींं देती है, तब तक जमीन पर काम नही होने देंगे। वहीं इस आंदोलन का नेतृत्व जदयू पार्टी के बैनर तले किया जा रहा है। मौके पर बालेश्वर तुरी, दिलीप तुगुड़ियाजू तुरी, राकेश तुरउर्मिला तुरी, सरस्वतील थी।