पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नववर्ष का स्वागत और पिकनिक मनाने की तैयारी जुटे लोग

नववर्ष का स्वागत और पिकनिक मनाने की तैयारी जुटे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होगी सफाई, गोताखोर होंगे तैनात : न्यास समिति

छिन्नमस्तिकामंदिर न्यास समिति के सचिव सुभाषीश पंडा ने बताया, यहां पहुंचने वाले सैलानियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देंगे। शीघ्र ही घाटों की साफ-सफाई कराई जाएगी। दामोदर भैरवी संगम पर गोताखोर तैनात किए जाएंगे। शराबियों पर भी निगरानी रखी जाएगी।

बुला रहा है धारा फॉल, पिकनिक स्पॉट के रूप में है विख्यात

मगनपुर | अबनववर्ष के आगमन की आहट मिलने लगी है और लोग पिकनिक में जाने के लिए स्थल का चयन करने में जुट गए हैं। ऐसे में गोला प्रखंड के ऊपर खाखरा स्थित धारा फॉल काे भी शामिल कर लिया जाए तो कोई हैरानी नहीं होगी। क्योंकि यहां का शांत और सौम्य वातावरण सैलानियों को आने पर मजबूर कर सकता है। यहां 40 फीट की ऊंचाई से कलकल करता झरने का पानी मानो लोगों के कानों में एक मधुर संगीत घोल देता है। वहीं चारों आेर हरे-भरे पेड़-पौधे और शुद्ध हवा लोगों को आकर्षित करता है।

दिसबंरऔर जनवरी में मौसम होता है सुहाना : यहांदिसबंर से लेकर जनवरी तक मौसम सुहाना होता है। जिस कारण लोग पिकनिक मनाने के लिए यहां पहुंचते हैं। यहां पहुंचने के लिए सैलानियों को गोला-बोकारो रोड के चक्रवाली से ऊपर खाखरा गांव आने वाली पक्की सड़क से मात्र साढ़े पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं जंगल होने के कारण खाना पकाने के लिए सूखी लकड़ी भी आसानी से मिल जाती है। लोग सुविधा के लिए गैस चूल्हा या जलावन के लिए कोयला भी साथ ला सकते हैं। जबकि बैठने के लिए साफ-सुथरा खुला मैदान उपलब्ध है, जहां इस ठंड भरे मौसम में सूरज की हल्की धूप का भी मजा लिया जा सकता है।

धारा फॉल का मनोरम दृश्य।

नौकाविहार का आनंद लेने सैलानी। फाइल फोटो

घाटों की होगी सफाई, दामोदर भैरवी संगम पर गोताखोर किए जाएंगे तैनात : न्यास समिति

भास्करन्यूज | रजरप्पा

नववर्षका स्वागत और पिकनिक पर जाने की तैयारी शुरू हो गई है। सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर प्रक्षेत्र की मनोरम वादियों में पिकनिक मनाने वालों की हर वर्ष भीड़ लगती है। 15 दिसबंर के बाद से यहां पिकनिक मनाने वालों का आना जाना शुरू हो जाता है, परंतु अभी तक यहां के स्पॉट की सफाई नहीं हुई। घाटों पर हर ओर गंदगी का अंबार लगा है।

आपकोलुभाएगी यहां की मनोरम वादियां

यहांदो नदियों का संगम अद्भुत नजारा पेश करती है। कलकल बहती नदियां सैलानियो