ब्लास्टिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग
घाटोटांड़ | टाटास्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के क्वायरी एबी में ब्लास्टिंग पर प्रतिबंध लगाने को लेकर शुक्रवार को अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सचिव रियासत खान ने जीएम संजय राजोरिया को एक मांग पत्र सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि क्वायरी एबी कोयला खदान में हैवी ब्लास्टिंग किया जा रहा है। यह ब्लास्टिंग अंबेडकर नगर की घनी आबादी को प्रभावित कर रहा है। यहां के मदरसा से महज पांच मीटर की दूरी पर खदान है। जहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ऐसे में तत्काल ब्लास्टिंग कार्य रोका जाए।